Add To collaction

फितूर - लेखनी प्रतियोगिता -19-Feb-2022

छा जाता है जब किसी के मन में फितूर
मानव की मंज़िल रह न सके उससे दूर
रास्ता हो सही तो पागलपन करे मशहूर
चुनौतियाँ भी रास्ता देने हेतु होएँ मज़बूर।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन को कैसे जाएँ भूल
निर्भीक कार्यों से दुश्मन को भी चटाई धूल 
कारगिल युद्ध में भाग ले पूरा किया फितूर
शौर्य चक्र सम्मान पा देश का बढ़ाया नूर।

कैप्टन विक्रम बत्रा पर देश प्रेम का चढ़ा फितूर
5140 चोटी को शत्रु से मुक्त कर दर्प किया चूर
अभूतपूर्व वीरता से दुश्मन के भी छक्के छुड़ाए
मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान थे पाए।

दीपिका कुमारी पर तीरंदाजी का था चढ़ा फितूर
देख प्रतिभा समाज सर झुकाने को हुआ मजबूर।
सी एम भवानी अपने जुनून से बनी तलवारबाज
उनके संघर्ष ने बदला था महिला वर्ग का अंदाज।

अरुणिमा सिन्हा पर एवरेस्ट चढ़ने का था फितूर
किंतु परिस्थितियाँ बनती जा रहीं थी अत्यंत क्रूर
दुर्घटना में पैर कटने पर भी कभी हिम्मत न हारी 
मंज़िल तक पहुँच आलोचकों को दी चोट करारी।

सानिया मिर्जा, नीरज चोपड़ा को सबने पहचाना
जीवन की कठिनाइयों से नहीं है कोई अनजाना
इस दुनिया का सदा से चला आ रहा यही दस्तूर
तूफानों से हँसकर लड़ गए जिन पर चढ़ा फितूर।

डॉ. अर्पिता अग्रवाल

   11
8 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

23-Feb-2022 12:38 AM

Bahut khoob

Reply

Dr. Arpita Agrawal

23-Feb-2022 06:03 AM

शुक्रिया आदरणीय

Reply

Shrishti pandey

20-Feb-2022 09:31 AM

Nice

Reply

Punam verma

20-Feb-2022 08:59 AM

Very nice

Reply